पूर्णिया, अक्टूबर 18 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।शिवानी देवी सरस्वती विद्या मंदिर गुलाबबाग में क्षेत्रीय गणित मेला का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय क्षेत्रीय गणित मेला का उद्घाटन अध्यक्ष डा.हरिनंदन रॉय, मुख्य अतिथि महापौर विभा देवी, विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव लोक शिक्षा समिति रामलाल सिंह, अध्यक्ष लोक शिक्षा समिति बिहार रामप्रकाश प्रसाद, लोकपाल भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वद्यालय मधेपुरा शिवमुनी यादव, निवर्तमान विधायक विजय खेमका, विद्यालय के भू दाता विजय साह, क्षेत्रीय वैदिक गणित प्रमुख रामचन्द्र आर्य, गणेश प्रसाद मौर्य आदि ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर महापौर विभा देवी ने गणितीय विधा की महत्ता पर प्रकाश डाला। रामलाल सिंह ने बताया कि इस तरह के मेले से छात्र -छात्राओं के जीवन में आमूलचुल परिवर्तन होता है। विभिन्न प्रकार के गणितीय मॉडल को ...