गोरखपुर, फरवरी 7 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र की दो किशोरी अचानक घर से लापता हो गई, एक किशोरी 3 फरवरी की मध्य रात्रि अचानक घर से 45 हजार रुपये और गहने लेकर कहीं चली गई। वहीं दूसरी किशोरी घर से नाराज होकर कहीं चली गई है। गुलरिहा पुलिस दोनों मामलों में केस दर्ज कर किशोरियों की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक,क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति का आरोप है कि 3 फरवरी 2026 की रात करीब 12 बजे उसकी बेटी 45 हजार रुपये नगद, कान का झुमका, मंगलसूत्र लेकर कहीं चली गई है। आसपास व रिश्तेदारों के वहां ढूंढने पर पता नहीं चला। वहीं एक अन्य मामले में किशोरी के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी घर से नाराज होकर कहीं चली गई है। काफी छानबीन करने के बाद भी पता नहीं चला तो पुलिस को तहरीर दी। गुलरिहा पुलिस दोनों मामलों में केस दर्ज कर किशोरियों की तलाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.