संभल, मार्च 16 -- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी शनिवार को संभल पहुंचे। यहां उन्होंने दबथरा हिमंचल गांव पहुंचकर भाजपा के दिवंगत नेता गुलफाम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। साथ ही पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ ऐसा एक्शन होगा जो नजीर बनेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गुलफाम सिंह यादव की मृत्यु से पार्टी को गहरी क्षति हुई है। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। सरकार और प्रशासन दोनों पूरी तरह सतर्क हैं और जो भी इस घटना के लिए जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी, जो एक मिसाल बनेगी। उन्होंने गुलफाम सिंह यादव के पुत्र और पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिव्य प्रकाश यादव से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। बता दें कि बीती 10 मार्च सोमवार को तीन अज्ञात लोग घर में मेहमान बनकर आए और जह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.