बांका, अगस्त 19 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। सरकार द्वारा खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक पंचायतों में एक खेल मैदान निर्माण करने की बात कही गई है। खेल-कूद में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को नौकरी देने के अलावा संबंधित कार्य क्षेत्र में उन्नति दी जा रही है। इसके लिए कुरमा सहित विभिन्न पंचायतों में खेल मैदान को आधुनिक रूप से तैयार करने पर बल प्रदान किया जा रहा है। खेल मैदान के अभाव में खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन नहीं हो रहा है। इस क्रम में प्रखंड क्षेत्र के गुलनी कुशहा पंचायत में खेल मैदान का निर्माण कार्य नहीं किए जाने से पंचायत वासियों में खासी नाराजगी है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के विद्यालय समीप खेल मैदान का प्रयाप्त जगह है। लेकिन मैदान का घेराबंदी व समतल भूमि नहीं रहने के साथ - साथ जलजमाव की समस्या से खिलाड़ी परे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.