देहरादून, फरवरी 5 -- पौड़ी। गुलदार प्रभावित गांवों में इन दिनों वन विभाग की ओर से स्कूली बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचाया जा रहा है। बाड़ा गांव में 15 जनवरी को गुलदार के हमले में एक व्यक्ति की मौत के बाद क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए हुए है और ट्रैंक्यूलाइज टीम भी तैनात की गई है। ग्रामीणों की मांग पर यहां निजी शिकारी दल भी लगाया गया है। हालांकि अभी तक गुलदार न तो पिंजरे में कैद हो पाया है और न ही ट्रैंक्यूलाइज किया जा सका है। स्थानीय ग्रामीण विभागीय टीम के साथ सहयोग कर रहे हैं और गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.