हल्द्वानी, सितम्बर 27 -- हल्द्वानी। फतेहपुर रेंज के जंगल से सटे पनियाली क्षेत्र में इन दिनों वन्यजीवों का आतंक बढ़ गया है। हाथी ग्रामीणों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, वहीं गुलदार ने बीती रात एक गाय के बछड़े को अपना शिकार बना लिया। शनिवार को पनियाली के ग्राम प्रधान कपिल सिंह देवका ने बताया कि शुक्रवार रात गुलदार कविता नेगी के मवेशियों के गोठ में घुस गया और एक बछड़े को मार डाला। सुबह जब कविता गोठ में पहुंची, तब उन्हें घटना का पता चला। इसके अलावा, पनियाली में पिछले कुछ दिनों से हाथी लगातार फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। प्रधान देवका ने बताया कि हाथियों ने मानू बिष्ट, राजू नेगी, धीरज बिष्ट और भूपा कांडपाल की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ितों को मुआवजा देने और वन्यजीवों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।...