बिजनौर, दिसम्बर 2 -- गुलदार ने हमला करके बेशकीमती पालतू कुत्ते को घायल कर दिया। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण इलाके में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुलदार को आए दिन कहीं न कहीं चहल कदमी करते देखा जा रहा है। इस दौरान गुलदार छोटी बड़ी वारदातों को अंजाम भी दे रहा है। सोमवार को रात गुलदार गांव महसनपुर में घुस गया। इस दौरान गुलदार ने गांव निवासी गुरदीप सिंह के बेशकीमती कुत्ते पर हमला करके उसको घायल कर दिया। कुत्ते के चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव में जाग हो गई। ग्रामीणों ने एकत्र होकर लाठी-डंडों से बमुश्किल गुलदार को गांव से बाहर खदेड़ा। घटना से ग्रामीण भयभीत हैं तथा दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़वाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.