हल्द्वानी, जनवरी 4 -- भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने रविवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र में बढ़ रहे वन्यजीव हमलों को रोकने की मांग की। विधायक ने कहा कि ओखलकांडा और धारी ब्लॉक में गुलदार के हमले की घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण और किसानों का जीवन इन घटनाओं के बाद से अस्त व्यस्त हो गया। गुलदार को मारने के लिए निजी शिकारी की टीम भेजने, सोलर लाइट लगवाने, चारे की व्यवस्था करने, गुलदार के हमले में मृतक के परिजन को नौकरी देने और गांव में सोलर फेंसिंग लगवाने की मांग की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.