संभल, सितम्बर 10 -- गुलडेहरा रोड पर करीब चार माह पूर्व शुरू हुआ निर्माण कार्य दोनों और नाली बनाकर रोक दिया गया। सड़क का निर्माण कार्य न होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । सीता आश्रम पुलिस चौकी के सामने गुल डेहरा रोड से अंदर शहर को सड़क जा रही है l जो कि सेमरटोला, लुधियाना, घटिया गेट, आवास विकास होती हुई वहजोई रोड पर पहुंचती है l इसीलिए लोग इस रास्ते को मिनी बाईपास भी कहते हैं । यह सड़क पिछली तीन वर्षों से जर्जर हालत में थी। घरों के पानी के निकास का कोई साधन नहीं था। सड़क पर हमेशा जलभराव रहता था। लोगों ने सड़क बनाने की मांग को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद सड़क निर्माण की मंजूरी मिली थी। करीब चार माह पूर्व सड़क का निर्माण शुरू किया गया। निर्माण शुरू हुआ तो सड़क के दोनों और नाली बनाकर छोड़ दी गई। तब से...