सहारनपुर, मार्च 29 -- देवबंद तहसील क्षेत्र के गांव दुगचाड़ा के बाद अब शुक्रवार को गांव चोंदाहेड़ी में गुर्जर समाज की पंचायत में समाज मे फैली कुरीतियों पर चर्चा की गई। इस दौरान पंचायत में निर्णय लिया कि अब समाज के विवाह समारोह में डीजे बजाने के साथ फिजूलखर्ची पर सख्ती से प्रतिबंध लगाने पर सहमति बनी। शुक्रवार को उत्तराखण्ड बार्डर से सटे देवबंद तहसील के गांव चोंदाहेड़ी में रमेश पंवार के निवास पर आयोजित गुर्जर समाज की पंचायत में जनपद समेत उतराखंड क्षेत्र के भी गुर्जर समाज के लोग शामिल हुए। पंचायत में समाज मे फैली कुरीतियों पर चर्चा की गई। लंबी चली पंचायत में निर्णय लिया कि अब समाज में होने वाले विवाह समारोह में जहां डीजे नहीं बजाया जाएगा। वहीं फिजूलखर्ची को भी प्रतिबंधित किया गया। हालांकि पूर्व की पंचायत में मंढा भोज में दाल-चावल बनाने सहित पांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.