देहरादून, जून 13 -- गुरू सिंह सभा लंढौर की वार्षिक आम सभा में नई कार्यकारणी का गठन किया गया। इसमें एमपीएस खुराना को अध्यक्ष, जसबीर सिंह को सचिव, इंद्रजीत सिंह अरोड़ा कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा उप सचिव पद पर त्रिलोचन सिंह डंपी, संयुक्त सचिव गुरदीप सिंह, उपाध्यक्ष गुरूचरण सिंह चड्ढा और नरेंद्र सिंह, संयुक्त कोषाध्यक्ष रविदर सिंह जस्सल, कानूनी सलाहकार रणवीर सिंह और एएस पुरी को चुना गया। सदस्य कार्यकारणी में तेजपाल सिंह, जसविंदर सिंह माटी, जगजीत कुकरेजा, नरेंद्र छाबड़ा, अमनप्रीत सिंह ठुकराल, हरविंदर सिंह, रिंकू नरूला और विशेष आमंत्रित सदस्यों में परमजीत सिंह, सुनील बक्शी, संदीप साहनी और हरमोहन सिंह बनाए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.