सहरसा, जुलाई 11 -- सहरसा। गायत्री शक्तिपीठ में गुरूवार को गुरु पूर्णिमा का पावन महोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर गुरुजनो का सम्मान करते हुए उनकी शिक्षाओ को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में डॉ अरुण कुमार जायसवाल ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि कैसे गुरु पूर्णिमा हमें सही मार्ग दिखाने वाली ज्योति है, जो मनुष्य की भटकन को दूर कर शाश्वत सत्य की ओर ले जाती है। डॉ जायसवाल ने कहा कि मानवीय इतिहास में जब भी बुद्धि भटकती रही, तब विश्वगुरु हमें चेताते रहे है। इस अवसर पर गुरू दीक्षा संस्कार एवं पुंसवन संस्कार भी संपन्न हुए। कार्यक्रम में प्रमुख यजमान चेतन आनंद एवं उनके परिवार के सदस्य उपस्थित थे। इस धार्मिक आयोजन का संचालन मनीषा, दीप्ति और स्वर्णना ने किया। आगामी 13 जुलाई को भारतीय संस्कृति ज्ञान प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.