संतकबीरनगर, मार्च 22 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम । यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जिले के दो केन्द्रों पर चल रहा है। मूल्यांकन में लगे परीक्षकों के सामने हर रोज नए-नए रोचक मामले आ रहे हैं। उत्तर पुस्तिकाओं में से सौ से लेकर पांच सौ रुपए तक के नोट निकल रहे हैं। इसके अलावा पास करने की अलग-अलग तरीके से मनुहार भी बच्चों ने शिक्षकों से की है। जांच के दौरान कई उत्तर पुस्तिकाएं खाली भी मिल रही हैं। जिसे देख परीक्षक भी दंग हैं। हालांकि छात्रों की मनुहार पढ़ परीक्षक खूब हंसी ठिठोली कर रहे हैं। एचआर इंटर कॉलेज में मूल्यांकन कर रहे एक परीक्षक ने बताया कि उन्होंने कुल 40 कॉपियों का मूल्यांकन किया। इसमें से 25 कॉपियों में बच्चों ने बेहतर किया था। लेकिन 10 कॉपियां ऐसी मिली जिसमें केवल पास करने की मनुहार की गई थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.