सीतापुर, अक्टूबर 9 -- सीतापुर, संवाददाता। लगभग 15 दिन बाद तहसील प्रशासन और नगरपालिका की संयुक्त टीम शहर के गुरूद्वारा मार्ग पर पहुंची। जहां कुछ दिन पहले नाली पर बने अवैध निर्माणों को छोड़ दिया गया था, उन्हें बुधवार को तोड़ दिया गया। हालांकि इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल होने की वजह से वह जल्द शांत भी हो गये। ढाई बजे के आसपास नायब तहसीलदार महेंद्र तिवारी के नेतृत्व में राजस्व टीम और नगरपालिका टीम से राकेश मिश्रा आदि गुरूद्वारा मार्ग पहुंचे और नाली-नालों पर बने अवैध तरीके से बने चबूतरों को जेसीबी से तोड़ दिया। लगभग 15 दिन पहले भी तहसीलदार अतुल सेन सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीमों ने नालों पर मौजूद अवैध कब्जों को हटाया था। उस दौरान दुकानदारों के स्वयं कब्जे हटा लेने की बात कहने पर अभियान को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.