लोहरदगा, अप्रैल 14 -- लोहरदगा, संवाददाता। नारी सम्मान ग्रुप, लोहरदगा की सदस्यों ने गुरुकुल शांति आश्रम के ब्रह्मचारियों के साथ बांग्ला नव वर्ष पहला वैशाख मनाया। इसमें अनाथ, निर्धन और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े परिवार के बच्चे वैदिक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। वह अपने माता-पिता से दूर रहते हैं। इसलिए मां के रूप में नारी सम्मान ग्रुप की महिलाओं ने गुरुकुल के ब्रह्मचारियों के बीच स्नेह बांटा। गुरुकुल के आचार्य शरद चंद्र आर्य ने सभी नारी सम्मान ग्रुप की सदस्यों को हृदयपूर्वक वंदन और बुके देकर सम्मानित किया। आचार्य जी को ग्रुप की अध्यक्ष रचना राय और ग्रुप की सभी महिलाओं ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। पहला वैशाख बंगाली समुदाय का नव वर्ष है। इस दिन लोग नए साल की शुरुआत को खुशी से मनाते हैं। नए कामों की शुरुआत करते हैं। उम्मीद करते हैं कि सपने उनक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.