मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 20 -- शुक्रवार को चंद्रप्रभ दिगम्बर जैन मंदिर पीसनापाडा काशीराम स्ट्रीट पर आयोजित प्रेसवार्ता में क्रांतिकारी संत प्रतीक सागर ने कहा कि आज के युवा गुरूओं से अधिक गुगल पर अधिक विश्वास करते हैं। खान-पान के बदलाव से इंसान का आचार और व्यवहार बदल जाता है। जिससे संस्कार और संस्कृति भी लुप्त हो जाती है। संत महाराज ने कहा कि इंसान जिस देश में रहता है उसका मन भी ऐसा ही हो जाता है। देश की राजनीति भी गंदी होती जा रही है। जाति धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। देश की सरकार कहती है कि हिन्दुस्तान को हिन्दु राष्ट्र घोषित करना होगा,लेकिन वो शायद ये भूल गए है कि हिन्दुस्तान तो पहले से ही हिन्दु राष्ट्र है। देश में रहने वाला व्यक्ति अगर अपने धर्म ओर देश को गाली देता है तो ऐसे इंसान को भारत में नहीं रहना चाहिए। जो जाति के ...