देवघर, फरवरी 23 -- ठाढ़ीदुलमपुर मां जगदंबा कॉलोनी अवस्थित गंगा विश्वशांति सद्भावनाधाम के प्रेम मंदिर परिसर में नौ दिवसीय गंगा अष्टादश महापुराण यज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके छठे दिन सोमवार को महापुराण यज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से लेकर देर शाम तक पूरा मंदिर परिसर वेद मंत्रों, हरि-नाम संकीर्तन और हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा। मौके पर श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप में आहुति के साथ लोककल्याण की कामना की। वैदिक विधि-विधान से यज्ञ अनुष्ठान संपन्न हुई। विद्वान पंडितो के मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में घी, समिधा और नैवेद्य की आहुति अर्पित की। श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि, समाज की उन्नति और विश्वशांति की प्रार्थना की। प्रेम मंदिर परिसर स्थित नवनिर्मित श्री श्री राधा-कृष्ण...