बोकारो, जून 30 -- बोकारो, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो महानगर समिति के समस्त कार्यकर्ताओं ने पार्टी के दिशोम गुरु शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और सकुशल झारखंड वापसी की कामना के लिए विशेष पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया। आयोजन बोकारो माराफारी स्थित बाबा भोलेनाथ मंदिर व मां चंचली मंदिर समेत सेक्टर 4 स्थित दिशोम जाहेर गढ़ में किया गया। कार्यकर्ताओं ने पूरी श्रद्धा व निष्ठा के साथ भगवान से प्रार्थना की कि दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत गुरुजी को जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले। उनकी अनुपस्थिति पार्टी व राज्य दोनों के लिए चिंता का विषय है। इस अवसर पर बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव व सभी झामुमो कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में गुरुजी के दीर्घायु जीवन की कामना की। पूजा में शामिल जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी, मदन कुमार महतो, संजय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.