पटना, फरवरी 13 -- अदम्य अदिति गुरुकुल के संचालक गुरु रहमान को गोली मारने की धमकी देने वाले युवक की पुलिस ने पहचान कर ली। युवक मानसिक रूप से बीमार निकला। पीरबहोर थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने मुसल्लहपुर में रह रहे उसके छोटे भाई सुभाष कुमार के घर पहुंची तो पूछताछ में पता चला कि वह मानसिक रोगी है। उसका इलाज आईजीआईएमएस में 2017 से चल रहा है। उसका भाई सुभाष ने डॉक्टर का पर्चा भी दिखाया। जिसके कारण धमकी देने वाले युवक की गिरफ्तारी नहीं की गई। पीरबहोर थाने के थानाध्यक्ष सज्जाद गद्दी ने बताया कि युवक 2013-14 में गुरु रहमान के पास कोचिंग कर चुका था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.