हाजीपुर, फरवरी 10 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। गुरु रविदास की 649 वां राज्य स्तरीय जयंती समारोह की तैयारी को लेकर राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के भलुई पंचायत के रविदास चौक पर रविदास चेतना मंच,और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम के नेतृत्व में आयोजित बैठक में सैकड़ों की संख्या में रविदास जी महाराज के अनुयायी उपस्थित हुए। गौरतलब हो कि आगामी 22 फरवरी 2026 को पटना के मिलर हाई स्कूल के मैदान में राज्य स्तरीय रविदास जयंती समारोह आयोजित होना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने कहा कि संत की कोई जाति नहीं होती। राज्य स्तरीय जयंती समारोह में आमंत्रित करने आया हूं। आप सभी अधिक से अधिक संख्या में 22 फरवरी को मिलर हाई स्कूल मैदान में सुबह 11 बजे आए और कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कांशीराम और बाबू जगजीवन राम को...