चतरा, जुलाई 11 -- चतरा, प्रतिनिधि। इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर हाई स्कूल में गुरुवार को महर्षि वेदव्यास जयंती सह गुरु पूर्णिमा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य रमेश कुमार सिंह और हिंदी के वरीय आचार्य चंद्रमोहन मिश्रा ने किया। प्राचार्य ने कहा कि गुरु मोमबत्ती की तरह होते हैं, जो स्वयं जलकर शिष्यों के जीवन में प्रकाश फैलाते हैं। वहीं, आचार्य मिश्रा ने गुरु-शिष्य संबंध को पूरक बताते हुए समर्पण और दान के महत्व पर बल दिया। उन्होंने महर्षि वेदव्यास के योगदान और गुरु पूर्णिमा के आध्यात्मिक महत्व को विस्तार से समझाया। कार्यक्रम में वाटिका खंड के बच्चों ने भगवान गणेश, माता लक्ष्मी और महर्षि वेदव्यास के रूप में आकर्षक प्रस्तुति दी। वाटिका प्रभारी संगीता कुमारी ने एकल गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन विद्यार्...