कानपुर, जनवरी 8 -- कानपुर। कल्याणपुर खुर्द कानपुर में चल रही शिव महापुराण कथा के छठे दिवस गुरुवार को आचार्य योगेश अवस्थी योगीराज महाराज ने बताया कि भगवान शिव श्रद्धा और विश्वास के प्रतीक हैं। पर्वतराज हिमालय की पुत्री पार्वती ने अटूट विश्वास मानकर भोलेनाथ को प्राप्त कर लिया जिनके हृदय में परमात्मा के प्रति विश्वास है। उन्हें परमात्मा सहज मिल जाता है और वह संसार के सारे बंधनों से मुक्त हो जाता है। आचार्य ने कहा कि गुरु के मुख से निकला हुआ मंत्र ही कल्याणकारी होता है। जब तक गुरु मंत्र नहीं देता है तब तक जीव का कल्याण नहीं होता है। माता पार्वती को नारद जी ने उपदेश दिया तो पार्वती ने भगवान शिव को सहज प्राप्त कर लिया। जब सप्त ऋषि पार्वती के प्रेम की परीक्षा लेने आए तो तो पार्वती जी ने कहा कि मैं पहाड़ की पुत्री हूं और पत्थर का गुण होता है। वह ...