मुरादाबाद, मई 15 -- रेती मोहल्ला स्थित श्री देवगुरु बृहस्पति महाराज का दो दिवसीय महोत्सव आज गुरुवार को हवन, भंडारे और महाआरती के साथ संपन्न हो गया। दूसरे दिन कार्यक्रम का आरंभ हवन से हुआ। प्रतिमाओं को स्नान एवं शृंगार कराकर गुरुमाता मिथिलेश शर्मा के सानिध्य में हवन किया। श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर विश्व कल्याण और भारत-पाक के बीच मधुरता स्थापित होने की कामना की। इसके बाद गुरु बृहस्पति देव को भोग लगाकर भंडारा आरंभ कराया। इसमें सायं तक श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। जयकारों के साथ दीप प्रज्ज्वलित किया। गुरु माता मिथिलेश शर्मा ने प्रवचन करते हुए गुरुदेव बृहस्पति महाराज की महिमा का वर्णन किया। देर शाम महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव को विश्राम दिया गया। व्यवस्था में गुरुमाता मिथिलेश शर्मा सहित विष्णु शर्मा, नानू शर्मा, रवि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.