अमरोहा, जुलाई 9 -- जगत जननी दरबार जनकल्याण धमार्थ समिति के संयोजन व महामंडलेश्वर स्वामी जलेश्वरानंद गिरि महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा पर्व उत्साह संग मनाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। ब्रजघाट स्थित सेवा गिरि आश्रम में मंगलवार को आयोजन में अमरोहा के साथ ही संभल, मुरादाबाद, बुलंदशहर, दिल्ली, नोएडा आदि स्थानों से भी पहुंचे शिष्यों ने गुरु की चरण पादुका का पूजन किया। स्वामी जलेश्वरानंद ने कहा कि गुरु-शिष्य धर्म के मध्य एक मर्यादा होती है। शिष्य को सदैव अपने गुरु का आदर करना चाहिए। गुरू ही हमें ईश्वर से परिचय कराने का मार्ग बताते हैं। गुरू पूर्णिमा (व्यास पूर्णिमा) आदि काल से मनाई जा रही है। यह मानव कल्याण का मूल है। गुरू के बिना मानवीय गुणों से भी कल्याण असंभव है। कहा कि बच्चों को भी सत्संग में जरूर लाएं ताकि उनका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.