मुंगेर, जुलाई 11 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। नगर के गायत्री शक्तिपीठ में शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से गुरु पूर्णिमा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का कर्मकांड करते हुए आशुतोष शर्मा ने कहा कि गुरुवर हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते है। गुरु अपने साधन के बल पर साधकों को सदचिंतन की ओर ले जाते है। मुख्य यजमान स्मिता देवी ने देव पूजन किया। पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में साधकों ने सामूहिक आहुतियां प्रदान की। कार्यक्रम के दूसरे चरण में गुरु महोत्सव पर्व मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड प्रतिनिधि संजीव कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि गुरु की शिक्षा आध्यात्मिक चिंतन को बढ़ाता है। दिव्य चेतना में वृद्धि करता है। उन्होंने गुरुदेव तपोनिष्ठ श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित 3200 से अधिक पुस्तकों पर चर्...