रुडकी, जुलाई 10 -- गुरु पूर्णिमा के त्योहार पर गुरुवार को नगर में विभिन्न जगह अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। लक्ष्मी नारायण घाट पर 21 कलशों से मां गंगा का अभिषेक किया गया। भगवान विष्णु, ब्रह्म और शिव का पूजन भी किया गया। श्रद्धालुओं ने मां गंगा को वस्त्र भेंट किए। लक्ष्मी नारायण घाट पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता चेरब जैन ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की सबसे पहली गुरु मां होती है। मां गंगा जगत जननी है तो इन्हें गुरु रूप मानते हुए इनका पूजन अभिषेक किया गया है। नगर पंचायत इमलीखेड़ा के अध्यक्ष मनोज सैनी ने कहा कि इस संसार में गुरु से बड़ा दर्जा किसी का नहीं है सदैव अपने गुरुओं का सम्मान करना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.