देहरादून, जुलाई 10 -- गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को दिन की शुरुआत अपनी माता मोहनी जोशी का आशीर्वाद लेकर की। इसके पश्चात मंत्री गणेश जोशी कैंट विधायक सविता कपूर के इंद्रानगर स्थित आवास पहुंचे और अपनी गुरु माता सविता कपूर से आशीर्वाद लिया। वहां उन्होंने स्वर्गीय हरबंस कपूर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि वह आज जो कुछ भी हैं, वह अपने राजनैतिक जीवन के गुरु हरबंस कपूर और गुरु माता सविता कपूर के मार्गदर्शन से हैं। मंत्री जोशी ने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की आत्मा है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.