चक्रधरपुर, जुलाई 10 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर साईं देवस्थान में गुरुवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन हुआ। गुरु पूर्णिमा महोत्सव का प्रमुख आकर्षण साईं बाबा की पालकी यात्रा का नगर भ्रमण रहा। शाम चार बजे बाबा की भव्य श्रृंगार और पालकी यात्रा विध पूर्वक और निष्ठा से निकाली गई। पालकी यात्रा शीतला मंदिर से पुराना रांची रोड, भगत सिंह चौक, महात्मा गांधी हाई स्कूल, थाना रोड, पुरानी बस्ती, राजबाड़ी रोड, पवन चौक, बाटा रोड़ होते हुए वापस साईं देवस्थान पर समाप्त हुई। इस दौरान जगह-जगह पालकी यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। साथ ही भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान रास्ते भर ताशा की धुन पर महिला-पुरुषों ने जमकर झुमते नजर आए। सुबह से दोपहर तक हुई पूजा अर्चना : साईं देवस्थान में गुरुवार की सुबह से पूजा अर्चना शुरु हुआ। जहां सुबह 6 बजे काकड़ आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.