लातेहार, जुलाई 11 -- लातेहार, प्रतिनिधि। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अखिल भारतीय गायत्री परिवार, लातेहार के तत्वावधान में चंडनडीह स्थित गायत्री प्रज्ञा कुंज मंदिर परिसर में हवन-पूजन एवं गुरु वंदना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वेद मंत्रों के उच्चारण एवं गुरु पूजन से किया गया। श्रद्धालुओं ने विधिवत रूप से गायत्री माता की पूजा-अर्चना कर हवन में आहुतियां दीं गई। वातावरण मंत्रोच्चार और धूप-दीप की सुगंध से भक्तिमय हो उठा। गुरु पूर्णिमा के इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु ही जीवन के अंधकार को मिटाकर ज्ञान रूपी प्रकाश प्रदान करते हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे, जिन्होंने सामूहिक रूप से हवन में भाग लिया। हवन के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.