दुमका, जुलाई 10 -- दुमका, प्रतिनिधि। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, दुमका पहुँचा और वहां के प्रधानाचार्य कुमार विमलेश आचार्य एवं शिक्षकों को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। यह कार्यक्रम भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य डॉ अंजुला मुर्मू के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि गुरु समाज के निर्माण में सबसे बड़ी भूमिका निभाते हैं। उनके मार्गदर्शन से ही संस्कारवान व राष्ट्रप्रेमी पीढ़ी का निर्माण होता है। शिक्षकों का सम्मान कर हम भारतीय परंपरा की उस महान धरोहर को नमन कर रहे हैं, जिसने ज्ञान को सर्वोपरि माना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...