फतेहपुर, जुलाई 10 -- फतेहपुर। गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व गुरुवार को श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाएगा। जिले भर में गुरुआश्रम व मंदिरों में गुरु पूर्णिमा को लेकर देर शाम तक तैयारियां चलती रहीं। पूर्णिमा पर सुबह से ही भक्त अपने-अपने गुरु महाराज का पूजन अर्चन करने के लिए पहुंचेंगे। गुरू पूर्णिमा व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जानी जाती है। आषाढ़ी पूर्णिमा को मुड़िया पूर्णिमा व गुरु पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। उन्हीं के सम्मान में यह पूर्णिमा मनाई जाती है। इस दिन गुरू पूजा का विधान होता है। गुरु पूजा इसलिए की जाती है कि गुरु की कृपा से भक्त कुछ भी हासिल कर सकते हैं। गुरु की महिमा अपरम्पार है। गुरु के बिना ज्ञान की प्राप्ति नहीं होती है। गुरु पूर्णिमा पर आषाढ़ी पर्व भी मनाया जाता है। इस दिन लोग गंगा स्नान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.