नई दिल्ली, जुलाई 10 -- Guru Purnima 2025: गुरु पूर्णिमा का त्योहार इस साल 10 जुलाई, गुरुवार को है। इस साल गुरु पूर्णिमा पर इंद्र योग और वैधृति योग जैसे शुभ संयोग भी बन रहे हैं। इतना ही नहीं दशकों बाद ऐसा संयोग बन रहा है जब गुरुवार को ही गुरु पूर्णिमा पड़ रही है, जिससे पर्व का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार, गुरु पूर्णिमा आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाई जाती है। इसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। क्योंकि इसी दिन महर्षि वेदव्यास का जन्मोत्सव मनाया जाता है। जानें गुरु पूर्णिमा पर पूजन व स्नान-दान का मुहूर्त व गुरु का आशीर्वाद लेने का क्या फल मिलता है। गुरु पूर्णिमा पर किन देवी-देवताओं की करें पूजा: ज्योतिषाचार्य दैवज्ञ अखिलेश्वर जी के अनुसार, गुरु पूर्णिमा की तिथि बुधवार की रात 1:37 बजे से प्रारंभ होकर शुक्रवार की...