अमरोहा, नवम्बर 6 -- गजरौला। गुरु पर्व पर बुधवार को शहर के चौपला स्थित गुरुद्वारे में शबद कीर्तन किया गया। शाम को गुरुद्वारा रोशनी से जगमगाया। रागी जत्थे ने संगत को निहाल किया। अखंड पाठ भी शुरू किया गया। इस दौरान सरदार अमरजीत सिंह, हरभजन सिंह, दर्शन सिंह, चरणजीत सिंह भट्टल, अमरजीत कोहली, सरदार गुरुचरण सिंह अजमानी आदि ने सहयोग दिया। गुरुद्वारे के ज्ञानी अनूप सिंह ने बताया गुरुवार को अखंड पाठ की समाप्ति के बाद शबद कीर्तन होगा तथा गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...