मिर्जापुर, नवम्बर 17 -- चुनार। सिख धर्म के संस्थापक,प्रथम गुरु गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को नगर के गंगेश्वर नाथ स्थित गुरुद्वारे से प्रभात फेरी निकाली गई। भोर में सिख समाज की पुरुष और महिलाएं प्रभात फेरी के दौरान मधुर सबद-कीर्तन करते चल रहे थे। प्रभात फेरी एक सप्ताह से निकाली जा रही है। साथ ही सुबह से गुरुद्वारे में अखंड साहेब का पाठ भी प्ररंभ हो गया। इससे पहले निशान साहेब की सेवा संपन्न हुआ। सोमवारर को नवंबर को अखंड पाठ साहिब का समापन के बाद प्रकाश पर धूमधाम से मनाया जाएगा शाम को नगर में शबद कीर्तन करते हुए गुरु की शोभायात्रा निकाला जाएगा। निशान साहेब की सेवा में सरदार चतरपाल सिंह, दविंदर सिंह, महेंद्र सिंह मिंटू, दलजीत सिंह, अनमोल सिंह,गुरप्रीत सिंह,हरप्रीत सिंह और रमनदीप सिंह शामिल रहे।।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.