रांची, नवम्बर 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा ने रविवार को कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब में शुक्राना दीवान का आयोजन किया। यह दीवान श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के सफल समापन पर वाहेगुरु का शुक्रिया अदा करने के उपलक्ष्य में सजाया गया था। दीवान की शुरुआत दोपहर तीन बजे सुखमनी साहिब जी के सामूहिक पाठ से हुई। गुरुद्वारा साहिब में उपस्थित साध संगत ने श्रद्धाभाव से एक स्वर में सवा घंटे तक श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ का उच्चारण किया। इसके बाद, स्त्री सत्संग सभा की शीतल मुंजाल ने हर मन तन वसिआ सोई जै जै... और कल तारण गुरु नानक आया... जैसे शब्दों का गायन किया। शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी ने इक बाबा अकाल पूरख दूजा रबाबी मरदाना... और कलयुग बाबे तारेआ... शबद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.