हरिद्वार, मार्च 9 -- आर्यनगर स्थित करिश्मा बाजार में चार साहिबजादों बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की फोटो लगाकर सामान बेचने पर सिख समाज ने विरोध जताया। इस दौरान ज्वालापुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई। गुरु नानक देव प्रचार समिति के अध्यक्ष सूबा सिंह ढिल्लो ने कहा कि कुछ महीने पहले सिटी मजिस्ट्रेट को इस प्रकरण में शिकायत दर्ज की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज एक बार पुनः करिश्मा बाजार में टेबल पर चार साहिबजादे के चित्र लगा सामान बेचा जा रहा है। इस प्रकार से सामान बेचने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनना चाहिए। लोग सामान खरीदकर और प्रयोग करने के बाद फेंक देते हैं। इससे धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। इस अवसर पर बाबा पंडत, सुखदेव सिंह, अनूप सिंह सिद्धू, सतपाल सिंह चौहान, जसकरण सिंह, जोगिंदर सिंह आदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.