मैनपुरी, नवम्बर 6 -- भोगांव। नगर के सिंधी गली स्थित गुरुद्वारे में बुधवार को सिखों के प्रथम गुरु नानक देव का जन्म दिवस श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ प्रकाश उत्सव के रूप में मनाया गया। प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुखमणि साहिब के पाठ से हुई। इसके उपरांत निशान साहिब का चोला बदलने की सेवा श्रद्धा भाव से संपन्न कराई गई। शबद कीर्तन के दौरान गुरु नानक देव के जन्मोत्सव व उनके उपदेशों का गुणगान किया गया। मुख्य ग्रंथी छाया अरोड़ा ने गुरु नानक देव के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गुरुजी मानवता, समानता और सत्य के पुजारी थे। कार्यक्रम के समापन पर अरदास के साथ प्रसाद एवं लंगर वितरण किया गया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक आलोक शाक्य, सतनाम सिंह, हरबंस लाल अरोड़ा, नरेंद्र सलूजा, रामवीर सिंह याद...