बिजनौर, अक्टूबर 27 -- नगीना। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष में गुरुद्वारा संत सभा नगीना द्वारा आज से प्रभात फेरियां हुई प्रारंभ। पहली प्रभात फेरी संगतों द्वारा बड़ी ही श्रद्धा के साथ निकाली गई। प्रभात फेरी गुरुद्वारा संत सभा से प्रात 5.50 पर प्रारंभ होकर स्टेशन रोड, तुलाराम रेस्टोरेंट,रोडवेज बस स्टैंड, चित्तौड़गढ़ पुलिस चौकी होते हुए आजाद कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा प्रधान स. केवल पाल सिंह के घर गई ,जहां परिवारजनों द्वारा प्रभातफेरी का स्वागत फूलों की वर्षा कर किया गया। शब्द कीर्तन एवं प्रसाद वितरण के बाद प्रभातफेरी वापस गुरुद्वारे पहुंच कर संपूर्ण हुई। प्रभात फेरी में आगे निशानसाहिब और बाकी संगत शब्द कीर्तन करते हुए उनके पीछे चल रही थी। प्रभातफेरी में मुख्य रूप से प्रधान गुरुद्वारा संत सभा नगीना सरदार केवल पाल सिंह ,गुरु घर...