देहरादून, नवम्बर 5 -- हरिद्वार। सिख समाज के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव धर्मनगरी में धूमधाम से मनाया गया। प्रत्येक गुरुद्वारे श्री गुरु सिंह सभा हरिद्वार, श्री गुरु सिंह सभा ज्वालापुर, गोल गुरुद्वारा, भेल गुरु नानक दरबार, कनखल गुरु अमरदास गुरुद्वारा, दिनारपुर, शिवालिक नगर गुरुद्वारा में सुबह से ही संगत का पहुंचना जारी रहा। संगत ने गुरुद्वारों में पहुंचकर श्री गुरु ग्रन्थ साहिब के आगे मत्था टेका। भेल स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार में महान कीर्तन दरबार लगाया गया। जहां रागी जत्थों ने शब्द कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.