सहारनपुर, जुलाई 14 -- देवबंद। दिल्ली की सामाजिक संस्था त्रिनेत्र रिसर्च इंवेस्टीगेशन फाउंडेशन की ओर से मास्टर मुमताज अहमद को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु देवो भव: 2025 पुरस्कार से नवाजा गया। मुमताज अहमद ने सम्मान मिलने पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय कुमार नागर का आभार जताया। कहा कि इस प्रकार का सम्मान नई ऊर्जा प्रदान कर और अधिक कार्य करने को प्रेरित करते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विख्यात शायर डॉ, नवाज देवबंदी, डॉ. शमीम देवबंदी, अशोक गुप्ता, नसीम अंसारी, सईद अंसारी, अरुण अग्रवाल, व्यापारी नेता दीपक राज सिंघल, अय्यूब बेग, आरिफ अंसारी और फैसल नूर आदि ने खुशी का इजाहर किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.