मेरठ, जून 15 -- मेरठ। सदर गुरुद्वारा माता सीता में शनिवार को गुरु तेग बहादुर की शहीदी दिवस के अवसर पर गुरुवाणी पाठ किया गया। अमरजीत सिंह ने सोदर रहिरास साहिब के पाठ और गुरु साहिब की वाणी श्लोक महला नौवे का उच्चारण किया। गुरु हरिराय साहिब सेवा सोसायटी के सेवकों और कीर्तनी जत्थे ने तेग बहादुर सिमरीये घरि नओ निध आवै शब्दों का कीर्तन किया। स्त्री सत्संग जत्थे ने कीर्तन का संगत को निहाल कर दिया। सरदार रणजीत सिंह जस्सल ने श्रद्धापुष्प अर्पित करते हुए गुरु तेग बहादुर ने भारत की संस्कति को बचाने के लिए अपना शीश औरंगजेब के अन्याय के आगे न झुकाकर दिल्ली चांदनी चौक में भारत माता के चरणों में भेंट कर दिया। रजिंद्र सिह थापर, नरेंद्र पाल सिंह, रविंद्र सिंह भिंडर, अगम सिंह, रविंद्र कौर, धीरज रावत आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.