मेरठ, नवम्बर 24 -- मेरठ। रविवार को आर्य समाज बुढ़ाना गेट में राष्ट्रीय रक्षा यज्ञ और गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस मनाया। राष्ट्र रक्षा यज्ञ राजेंद्र शास्त्री ने संपन्न कराया। यज्ञ में यजमान अमित कांत रहे। वक्ता सरदार कवलजीत सिंह ने कहा भाई मतिदास, सतीदास और दयाल के धार्मिक बलिदान पर कहा तीनों ने धर्म के खातिर अपना बलिदान दे दिया। आर्य समाज बुढ़ाना के प्रधान सुशील बंसल ने कहा कि वीरों को सम्मान अवश्य देना चाहिए। उनके किए बलिदान को भूलना हमारे लिए गिरावट की बात है। साथ ही प्रकाश वीर शास्त्री जैसा व्यक्तित्व आज तक पैदा नहीं हुआ। संचालन संजय गुप्ता ने किया। सोम प्रकाश रस्तोगी, विजय आर्य, गोपाल रस्तोगी, सतपाल सिसोदिया, सत्य प्रकाश गुप्ता, गीता बंसल, आभा त्यागी, रेखा गुप्ता, नंदिनी गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...