नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 25 नवंबर को सरकारी छुट्टी रहेगी। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने खुद इसका ऐलान किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा- दिल्ली सरकार ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी दिवस के पावन अवसर पर 25 नवंबर को सरकारी अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है। गुरु साहिब के साहस, करुणा और धार्मिक स्वतंत्रता के संदेश हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे। दिल्ली सरकार का आदेश दिल्ली सरकार के तहत आने वाले सभी सरकारी कार्यालयों पर लागू होगी। इससे पहले उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने भी गुरु तेग बहादुर जी के शहादत दिवस के अवसर पर सरकारी अवकाश की घोषणा की है। हालांकि इसमें संशोधन हुआ है। यूपी में गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस का अवकाश 24 नवंबर के बजाय 25 नवंबर को होगा। भारतीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.