बुलंदशहर, दिसम्बर 17 -- गुलावठी। सिख पंथ के नौवे गुरु तेग़ बहादुर के 350वें बलिदान दिवस एवं दशम गुरु गोबिन्द सिंह के चार पुत्रों के बलिदान को समर्पित वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्र चेतना मिशन ने गुलावठी के भटौना रोड स्थित लाला जय प्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में गुरु गोबिन्द सिंह के वीरगति को प्राप्त हुए चार पुत्रों के बलिदान पर आधारित एनिमेशन फ़िल्म बच्चों को दिखाई गई। साथ ही गुरु तेग़ बहादुर के बलिदान से सम्बन्धित पुस्तक बच्चों को वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गुरुद्वारा देवीपुरा बुलंदशहर समिति के सरदार जसमीत सिंह एवं सरदार प्रभजोत सिंह ने खालसा पंथ के दस गुरुओं के योगदान और वीर योद्धाओं के बलिदान का वर्णन किया। राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने बताया कि प्रधानमंत...