पाकुड़, जनवरी 11 -- महेशपुर, एक संवाददाता। झामुमो प्रखंड कार्यालय, महेशपुर में रविवार को झारखंड आंदोलन के प्रणेता एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शिबू सोरेन की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल अदूद के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने स्वर्गीय शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल अदूद ने कहा कि स्वर्गीय शिबू सोरेन ने झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने आदिवासी, मूलवासी, पिछड़े और वंचित समाज के अधिकारों के लिए निरंतर आवाज बुलंद की। उनका जीवन संघर्ष, त्याग और समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का योगदान झा...