प्रयागराज, जनवरी 11 -- गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार मीरापुर की ओर से साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश उत्सव रविवार को मीरापुर स्थित डीएवी इंटर कॉलेज के परिसर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कॉलेज के सभागार में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के दीवान को फूलों से सुशोभित किया गया। दिनभर संगतों के समूह मत्था टेकते रहे। कीर्तन दरबार में भाई बलजीत सिंह पटियाला वाले और गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार मीरापुर के भाई विनोद सिंह व स्थानीय जत्थों ने गुरुवाणी का कीर्तन किया। दरबार के अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह ने संगतों का स्वागत किया। कीर्तन के बाद गुरु का लंगर अटूट बरता गया। देर शाम तक प्रसाद लेने के लिए संगतों के साथ ही अन्य धर्मों के लोग भी पहुंचते रहे। श्री गुरु नानक सेवा सोसाइटी के चेयरमैन सरदार दविंदर पाल सिंह व सरदार बलजीत सिंह ने संगतों को धन्यवा...