बुलंदशहर, अगस्त 24 -- नगर में रविवार को गुरु ग्रंथ साहिब का 421 वां प्रकाश पर्व संगतों द्वारा बड़ी ही श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार में सुबह से ही दीवान सजाया गया व शब्द कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान ज्ञानी बलवंत सिंह के जत्थे ने शब्द कीर्तन से संगत को निहाल कर दिया। गुरुद्वारा गुरू सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार तेजेंद्र सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 1604 ई. में आज ही के दिन गुरु ग्रंथ साहिब का प्रथम प्रकाश श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर में हुआ था। जिसके बाद संगतों ने कीर्तन दीवान सजाए और बाबा बुड्डा द्वारा महान ग्रंथ के उपदेशों को पढ़ा गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में लंगर का आयोजन किया गया। जहां हर वर्ग के लोगों ने बिना भेदभाव के गुरु का लंगर चखा। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.