जहानाबाद, फरवरी 14 -- शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों ने प्रधानाचार्यों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया मखदुमपुर कन्या मध्य विद्यालय में मुख्य गोष्ठी का हुआ आयोजन जहानाबाद, नगर संवाददाता। जिले में शिक्षा के गिरते स्तर को थामने और सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में जिला शिक्षा विभाग ने एक बेहद ठोस और सराहनीय पहल की है। इसी कड़ी में जहानाबाद के विभिन्न अंचलों में 'गुरु गोष्ठी' कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में केवल उपस्थिति दर्ज कराना नहीं बल्कि शिक्षण की गुणवत्ता को धरातल पर सुदृढ़ करना और संचालित गतिविधियों की सूक्ष्म समीक्षा करना था। इस विशेष आयोजन के तहत जहानाबाद, मखदुमपुर, मोदनगंज, घोसी, काको तथा हुलासगंज प्रखंडों में शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों ने प्रधानाचार्यों के सा...