बोकारो, दिसम्बर 5 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो ने की। बैठक में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, वार्डेन, सभी कोटि के सरकारी विद्यालय के कनीय अभियंता,रिसोर्स शिक्षक, सभी संकुल साधन सेवी, डीआरजी, नव भारत साक्षरता समिति सहित अन्य मौजूद रहे। खंड विकास पदाधिकारी की देखरेख में आयोजित गुरु गोष्ठी में डहर एप, पोशाक, मध्याह्न भोजन, शिक्षक उपस्थिति, छात्र उपस्थिति एवं अन्य विषयों पर चर्चा की गई। यहां आयोजित गुरु गोष्टी दो शिफ्ट में आयोजित की गई। गुरु गोष्ठी का दौरान विद्यालय परिसर को साफ सफाई करवाने, प्रोजेक्ट रेल, पीटीएम , एफ एल एन एंड ज्ञान सेतु कार्यक्रम को संचालित करने, प्रयास कार्यक...