बोकारो, सितम्बर 28 -- जीजीपीएस चास में शनिवार को दुर्गोत्सव का आयोजन किया गया।जिसमें विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाओं ने बढ़ -चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी खुशियों का इजहार किया। इस अवसर पर विद्यालय‌ प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तरसेम सिंह ,सचिव सुरेंद्र पाल सिंह शामिल रहे। शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा जीवंत और शुभ त्योहार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर उत्सव के माहौल को और रंगीन कर दिया। शिक्षक- शिक्षिकाओं द्वारा प्रस्तुत किए गए डांडिया नृत्य व बंगाल के प्रसिद्ध धुनुची नृत्य के मनमोहक प्रस्तुति ने वातावरण को विशेष रूप से भक्तिमय बना दिया। प्राचार्य ने कहा भारत के पर्व, त्योहार व परंपरा देश की सभ्यता और संस्कृति के दर्पण होते हैं। यह हमारे सांस्कृतिक धरोहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...